जयपुर

Rajasthan Crime: लव मैरिज से खफा थे पायल के घरवाले… दामाद की बेरहमी से कर दी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

Murder Case in Jaipur: जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने चार दिन पहले युवक की पत्थर से सिर कुचल हत्या करने के मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 9:05 AM IST
Murder-Case-in-Jaipur
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी: फोटो: पत्रिका

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने चार दिन पहले युवक की पत्थर से सिर कुचल हत्या करने के मामले में बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाठी-डण्डे सहित खून से सना पत्थर बरामद किया है।

हत्या का शिकार गोविंद प्रजापत ने पायल सैनी से प्रेम विवाह किया था। पायल के परिजन इस प्रेम विवाह से खफा थे। गोविंद ने बाद में पायल के घर के पास ही जमीन खरीदकर मकान बना लिया था। इससे नाराज परिजन ने साथियों के साथ गोविंद की हत्या कर दी थी।

एडिशनल डीसीपी (उत्तर) बजरंग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय सैनी (21), ओमप्रकाश सैनी (20) और रणजीत सैनी (25) जयसिंहपुरा खोर के रहने वाले हैं। 21 जून को परसावाली ढाणी के पास कृष्णा नगर निवासी गोविंद प्रजापत की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।

पुलिस को मिली थी आरोपियों की सूचना

थानाधिकारी मुकेश कुमार मीना ने बताया कि आरोपियों ने शाहपुरा में एटीएम से पैसे निकालकर कपडे़ खरीदे उसके बाद रींगस के लिए रवाना हुए। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविन्द की हत्या करने वाले अजय व ओमप्रकाश दोनों मण्डफिया से बस में बैठकर जयपुर के लिए रवाना हुए हैं। इस पर एक टीम सिंधी कैंप में लगाई गई।

बस से उतरकर भागने लगे दो आरोपी

श्री सांवरिया बस ट्रैवल्स से उतरकर भागते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तीसरे आरोपी रणजीत सैनी को जयसिंहपुरा खोर से गिरफ्तार कर लिया। बेटे गोविंद की दिनदहाड़े हत्या करने के मामले मां रजनी प्रजापत ने तीनों आरोपियों एवं अन्य के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।


यह भी पढ़ें

Updated on:
26 Jun 2025, 9:05 AM IST
Published on: