जलभराव व गंदगी से राहगीर परेशान, आवागमन दुश्वार
Also Read
View All 
मोरबी. जिले की कालिंद्री नदी में फंसे एक किशोर को दमकल टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
यह घटना मोरेेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई, जहां एक किशोर विमल सोलंकी नदी के तेज बहाव में फंस गया।
भारी बारिश की चेतावनी और मच्छु-2 डैम से पानी के ओवरफ्लो होने की आशंका के चलते दमकल टीम लगातार सतर्क रही।
टीम को सूचना मिली कि एक किशोर नदी के बीच फंसा है। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद किशोर को सुरक्षित बचा लिया गया।
.........
कैप्शन - मोरबी की कालिंद्री नदी में फंसे किशोर को दमकल टीम ने बचाया।