जयपुर

जागरूकता अभियान, सक्रिय योगदान की दिलाई शपथ‘हर साल कार्मिक लगाएं एक-एक पौधा’

पत्रिका न्यूज नेटवर्क श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व टोंक. राज्य सरकार के ’ हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम ’ अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण महाअभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा अध्यक्ष रहे। इस […]
less than 1 minute read
Jul 11, 2026
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व

टोंक. राज्य सरकार के ’ हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम ’ अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण महाअभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी मुख्य अतिथि तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा अध्यक्ष रहे।

इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी एवं डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण तथा हरित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

Updated on:
11 Jul 2026 06:01 am
Published on:
11 Jul 2026 06:01 am