11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रह्माणी माता मन्दिर का होगा विकास

बरवास. कस्बे के ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को शतचंडी महायज्ञ समिति एवं तेरह गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महायज्ञ समिति ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शेष राशि का उपयोग ब्रह्माणी माता मंदिर […]
less than 1 minute read
Google source verification

बरवास. कस्बे के ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को शतचंडी महायज्ञ समिति एवं तेरह गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महायज्ञ समिति ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शेष राशि का उपयोग ब्रह्माणी माता मंदिर एवं मंदिर परिसर के विकास कार्यों पर करने का निर्णय लिया गया। समिति ने बताया कि इस राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं, यात्रियों तथा कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी।