जैसलमेर

जिला आयोजना समिति के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित

जिला आयोजना समिति के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित

less than 1 minute read
Jul 29, 2021
जिला आयोजना समिति के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से 13 सदस्य निर्वाचित

जैसलमेर. जिला आयोजना समिति जैसलमेर के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से कुल मिलाकर 13 सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसमें 10 ग्रामीण क्षेत्र के और 3 नगरीय क्षेत्र के सदस्य है। पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, उप जिला प्रमुख डॉ. भूपेन्द्र बारूपाल, जिला परिषद सदस्य अंजना मेघवाल, दरिया कंवर, हरीश धनदेव, जितेन्द्र कुमार, कान भारती, उत्तमसिंह, किरण कंवर तथा मनोहर सिंह का आयोजना समिति में सदस्य के रूप में निर्वाचन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र से वार्ड संख्या 34 नगर परिषद जैसलमेर से सिकन्दर खान, वार्ड संख्या 2 नगर परिषद जैसलमेर से राज कंवर तथा वार्ड संख्या 23 नगरपालिका पोकरण से सुमन को आयोजना समिति में सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है।
मुंह मीठा करवाकर दी बधाई
जिलापरिषद आयोजना समिति के शहरी क्षेत्र के लिए नगरपरिषद के पार्षदों की ओर से सर्वसम्मति से निर्वाचित सदस्य पार्षद सिकंदर खां व पार्षद राजकंवर को सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने बधाई दी। इस दौरान कार्यालय परिसर में आयोजना समिति के नव निर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Published on:
29 Jul 2021 09:02 am
Also Read
View All