जैसलमेर

महंगी पड़ी लपकावृत्ति भीड़ में प्रसादी के बहाने छीना-झपटी करते पकड़े 16 आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस थाना रामदेवरा ने बाबा रामदेव मेले में श्रद्धालुओं के साथ लपकागिरी करने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार के निर्देशन और वृताधिकारी भवानीसिंह के सुपरविजन में सहायक उप निरीक्षक जगदान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मेले […]
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
Feature image

पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस थाना रामदेवरा ने बाबा रामदेव मेले में श्रद्धालुओं के साथ लपकागिरी करने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार के निर्देशन और वृताधिकारी भवानीसिंह के सुपरविजन में सहायक उप निरीक्षक जगदान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मेले में कुछ लोग बाहर से आकर अपनी दुकान में प्रसादी लेने के बहाने श्रद्धालुओं से छीना-झपटी और अभद्रता का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी और आसूचना संकलन जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनदन पुत्र सीताराम वर्मा निवासी छजवला, रईसुदीन पुत्र मुताउ खां निवासी भीड, किशनसिंह पुत्र रामचन्द्रसिंह निवासी नोखा चन्दवता, सिकन्दर खां पुत्र कालू खां निवासी सुजासर, भोमसिंह पुत्र हमीरसिंह राजपूत निवासी उठाम्बर, पप्पु पुत्र मुस्ताक निवासी इटावा, जसवन्तगिरी पुत्र भवरगिरी गोस्वामी निवासी भालु करणसिंह नगर, कैलाश पुत्र खुशालाराम मेघवाल निवासी सुजासर, सवाईराम पुत्र भवरुराम प्रजापत निवासी दिधु, हरफुल पुत्र दमाराम मेघवाल निवासी जयपाल बस्ती रामदेवरा, गिरधारीलाल पुत्र रेखराज पालीवाल निवासी मावा, कमलेश पुत्र रतन प्रजापत निवासी प्रमेश्वरपुरा, गंगागिरी पुत्र खेतगिरी गोस्वामी निवासी डेरिया, गजेन्द्र पुत्र द्वारकाप्रसाद मेघवाल निवासी फलोदी, भोमसिंह पुत्र दौलतसिंह राजपूत निवासी रामदेवरा और खेतसिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत निवासी सुदरा हाल रामदेवरा नाका शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।

Published on:
13 Aug 2025 09:28 pm