जैसलमेर

JAISALMER NEWS- पुलिस दिवस पर 17 जवान अति उत्तम व 36 उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित

- पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में हुए रंगारंग कार्यक्रम, पुलिस लाइन में परेड का किया आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 3:15 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

सराहनीय कार्यों की लगाई प्रदर्शनी
जैसलमेर . राजस्थान पुलिस दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसकी पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पुलिस लाइन जैसलमेर के सरमोनियम परैड का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व गंगाराम आरआई पुलिस लाइन ने किया। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने इसकी सलामी ली। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने बैदाग सर्विस पूर्ण करने वाले 17 जवानों को अति उत्तम सेवा चिह्न तथा 36 जवानों को उत्तम सेवा चिह्न से नवाजा गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से सभापति नगर परिषद, जिला कलक्टर व उपस्थित अतिथियों ने पुलिस की ओर से गत एक वर्ष में किए सराहनीय कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना, वृत्ताधिकारी पोकरण नानकसिंह, नाचना वृत्ताधिकारी विनोद कुमार सिपा व उप अधीक्षक पुलिस एससी/एसटी सैल पारस सोनी सहित पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
पूर्व संध्या पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम
राजस्थान पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस के जवानों, स्थानीय कलाकारों, क्वीन हरिश व आन्नद की ओर से अपने-अपने कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। कलाकारों को भी उपहार दिए गए। अंत में जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जवानों को बधाई देते हुए हर वक्त कर्तव्य के लिए तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रमों का संचालन ब्राईदीन ने किया।

Published on: