4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: पंचायतीराज चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन, पांच समितियों में 455 आवेदन जमा

पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर पोकरण विधानसभा क्षेत्र की पांच पंचायत समितियों में दिनभर भारी गहमागहमी रही।सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामदेवरा (पोकरण), राजमथाई (फलसूंड), सांकड़ा, भणियाणा और नाचना निर्वाचन कार्यालयों में प्रत्याशियों ने ढोल-धमाकों व जुलूस के साथ अपने पर्चे भरे। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी आवाजाही के चलते सभी उपखंड व निर्वाचन परिसरों में दिनभर चुनावी माहौल और चहल-पहल बनी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 4 Nov 2026, 9:00 PM IST

jaisalmer news

पोकरण. नामांकन जमा करने की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित निर्वाचन अधिकारी व अन्य लोग। पत्रिका

पोकरण. पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि बुधवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र की पांच पंचायत समितियों में दिनभर गहमागहमी रही। सुबह 10 बजे से ही प्रत्याशियों और समर्थकों के निर्वाचन कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 3 बजे तक बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपने नामांकन दाखिल किए। इसके चलते दिनभर निर्वाचन कार्यालयों में चहल-पहल बनी रही।पोकरण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामदेवरा पंचायत समिति का मुख्यालय पोकरण, राजमथाई पंचायत समिति का मुख्यालय फलसूंड सहित सांकड़ा, भणियाणा और नाचना पंचायत समितियों में चुनाव प्रक्रिया संचालित हो रही है। बुधवार को नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि होने से सभी निर्वाचन कार्यालयों में सुबह से ही उम्मीदवारों की आवाजाही बनी रही।

पांचों पंचायत समितियों में 455 नामांकन जमा

नामांकन के अंतिम दिन पांचों पंचायत समितियों में कुल 275 नामांकन पत्र जमा हुए। इसके साथ ही अब तक कुल 455 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। पंचायत समिति रामदेवरा के निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी हीरसिंह चारण के अनुसार बुधवार को 61 नामांकन जमा हुए। यहां अब तक कुल 99 नामांकन दाखिल किए गए हैं। भणियाणा के निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल ने बताया कि बुधवार को 64 नामांकन जमा हुए। यहां कुल 92 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार नाचना पंचायत समिति के निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार प्रीतमसिंह भुरटिया के अनुसार बुधवार को 57 नामांकन जमा हुए। यहां कुल 85 नामांकन दाखिल किए गए हैं। सांकड़ा पंचायत समिति में अंतिम दिन 54 नामांकन जमा हुए, जबकि कुल नामांकन की संख्या 100 रही। फलसूंड पंचायत समिति में बुधवार को 39 नामांकन जमा हुए। यहां कुल 79 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, कल नाम वापसी

चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में गुरुवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।