जैसलमेर

सोनू लाइम स्टोन मे मनाया जा रहा 29 वां खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण सप्ताह

‘खनिज बेशकीमती धरोहर, इनका संरक्षण हमारा कर्तव्य’ -अजमेर क्षेत्र की खदानों में मनाया जा रहा 29 वां खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण सप्ताह
2 min read
Nov 19, 2018
jaisalmer
सोनू लाइम स्टोन मे मनाया जा रहा 29 वां खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण सप्ताह

जैसलमेर. राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लि. आरएसएमएम की सोनू लाइम स्टोन माइन्स में अजमेर क्षेत्र की खदानों में 24 नवम्बर तक 29 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन होगा। गौरतलब है कि अजमेर क्षेत्र के अंतर्गत यांत्रीकृत खुली खदानों, ओपन कास्ट, अर्द्ध यांत्रिकृत खुली खदानों, मनुअल खुली-खदानों व भूमिगत खदानों में यह सप्ताह मनाया जा रहा है । सप्ताह के पहले दिन रविवार को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण एवं प्रतिज्ञा कार्यक्रम प्रशासनिक भवन सोनू माइन्स पर आयोजित किया गया। सोनू खदान के वरिष्ठ प्रबंधक खनन मधु सुदन व्यास ने खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण ध्वज का झंडारोहण से आगाज किया। खदानकर्मियों को खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण की शपथ ग्रहण करवाई गई । सोनू खदान के उपमहाप्रबंधक खनन व लाइम स्टोन इकाई प्रमुख राजेन्द्र मेनारिया ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को खुली खदानों, ओपन कास्ट मेकेनाइज की श्रेणी में सोनू खदानों का बेहतर प्रदर्शन बरकरार रखने को कहा। वरिष्ठ प्रबंधक खनन मधुसुदन व्यास ने खनिज संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि खनिज हमारी बेशकीमती धरोहर है, इसका जागरुकता के साथ दोहन करने की जरूरत है । इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं विकास को साथ-साथ लेकर चलना होगा। प्रबंधक यांत्रिक बालाराम चौधरी ने खनन कार्य व क्रशिंग संयंत्रो पर कार्य के दौरान खनिजों का संरक्षण करते हुए उनका सदुपयोग करने, कम वेस्ट उत्पादित करके अधिक से अधिक खनिज के समुचित उपयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। सहायक प्रबंधक सर्वेक्षण जितेन्द्र यादव ने खान पर्यावरण एव खनिज संरक्षण के प्रत्येक नियम एवं अधिनियम का पालन करने की बात कही ।

-सोनू लाइम स्टोन माइन्स मे झंडारोहण,ये थे उपस्थित
इस अवसर पर मधुसुदन व्यास प्रबंधक खनन प्रबंधक, बालाराम चौधरी, विलास टवेरा उप प्रबंधक विद्युत अरविंद कंसोटिया, उप प्रबंधक सामग्री प्रबंधन, जितेन्द्र यादव सहायक प्रबंधक.सर्वेक्षण, सत्यनारायण पालीवाल सहायक प्रबंधक खनन, सहायक प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन पंकज धपोला एवं सभी खदानकर्मी उपस्थित थे ।

Published on:
19 Nov 2018 05:54 pm