मुंबई

Arested: पोकरण व रामदेवरा में शांतिभंग करते 3 गिरफ्तार

• •
Updated: 12 Feb 2017, 9:57 PM IST
black-man-arrested
black-man-arrested

पोकरण. पुलिस ने कस्बे के जटावास में शनिवार की शाम शराब पीकर उत्पात मचाने पर शांतिभंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम सूचना मिली कि एक युवक शराब के नशे मेंउत्पात मचा रहा है और मोहल्लेवासियों से झगड़ा कर रहा है। जिस पर मुख्य आरक्षक श्रीराम विश्रोई ने मय जाब्ता जटावास पहुंचकर स्थानीय निवासी रमेश पुत्र पोलाराम को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

रामदेवरा. गांव में स्थित संस्कृत विद्यालय के पास आपस में झगड़ा कर शांतिभंग करने पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अमरसिंह ने बताया कि संस्कृत विद्यालय के पास कुछ युवकों के आपस में लड़ाई झगड़े की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासी सवाईराम पुत्र नरसिंगाराम व कालूराम पुत्र लक्ष्मणराम को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

Published on: