जैसलमेर

30वां बलिदान दिवस: युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का दिया संदेश

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने शहीद जयसिंह भाटी को शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 min read
Mar 27, 2026

शहीद जयसिंह भाटी का 30वां बलिदान दिवस शुक्रवार को शहीद जयसिंह भाटी चौराहे पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। शहीद जयसिंह भाटी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य बलों और आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर प्रतापसिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे मौजूद रहे। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों ने शहीद जयसिंह भाटी को शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद जयसिंह भाटी के 30वें बलिदान दिवस पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सेक्टर उत्तर के डीआइजीजतिंदरसिंह बिंजी, दक्षिण सेक्टर के कमांडेंट वीवी नायक, बीएसएफ बटालियन 35 के कमांडेंट अर्जुनसिंह भंडारी, बटालियन 192 के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों के निर्देशन में जवानों ने शहीद जयसिंह भाटी को सम्मान प्रकट किया। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के संयोजक सवाई सिंह देवड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। भोजराजसिंहतेजमालता ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

जवानों ने शोक सलामी दी, अतिथियों ने अर्पित किए पुष्पचक्र

संस्थान के सचिव महिपालसिंह डांगरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने भी शहीद के बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

शहीद जयसिंह भाटी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

समारोह में डीसी अश्वनी कुमार, डीसी आरके मीणा, डीसी सतीश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी श्यामसुंदर विश्नोई, सहायक कमांडेंट अभिषेक विश्नोई, कंपनी कमांडर रोहिताश मीणा, सूबेदार मेजर धीरेन्द्रसिंह शेखावत, डॉ. जितेंद्रसिंह, सांगसिंह, उम्मेदसिंह तंवर, कैप्टन हीरसिंह, अमृतलाल दैया, त्रिलोकचंद खत्री, दुष्यंतसिंह, विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़, सांगसिंह देवड़ा, हरिसिंह बड़ोडागांव, राजेंद्र सिंह खुड़ी, नरेंद्र सिंह बैरसियाला, पन्नेसिंह, तारेंद्रसिंह, केशरसिंह, विक्रमसिंह झिनझिनयाली, आईदानसिंह सोलंकी, हाकमसिंह, गंगासिंह, भवानीसिंह देवड़ा, लखसिंह चांधन, तुलछसिंह दुर्जन सिंह, स्वरूपसिंह सिहड़ार, जगदीशसिंह हमीरा, मनोहर सिंह दामोदरा, वीरेंद्र सिंह, घनश्यामसिंह बैरिसियाला, शैतानसिंह, राजसिंह, आईदानसिंह पूनमनगर, सवाईदान सिरवा, महिपालसिंह तेजमालता, खीमाराम छोड़, मनोहरसिंह खारिया, घेवरसिंह, जुझारसिंह, लोकेंद्रसिंह, उदयसिंह, रावलसिंह बड़ोडागांव, महिपालसिंह मसूरिया, तोताराम रानीसर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गणपतसिंह सोढ़ा ने किया। संस्थान के अध्यक्ष एवं विधायक छोटूसिंह भाटी ने आभार व्यक्त किया।

Published on:
27 Mar 2026 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर