जैसलमेर

32 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोडऩे जा रही जैसाण की गर्मी पर फिरा ‘ पानी’

-मानसून से पहले ही पूरी हो रही बारिश की ख्वाहिश-१९९१ में पारा ४९ डिग्री को पार कर गया था तापमान
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 5:52 PM IST
32 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोडऩे जा रही जैसाण की गर्मी पर फिरा ' पानी'
32 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोडऩे जा रही जैसाण की गर्मी पर फिरा ' पानी'

जैसलमेर. रेत के समंदर के बीच बसे खूबसूरत जैसलमेर पर इस वर्ष भीषण गर्मी के तेवरों को देखकर करीब 32 वर्ष पुराना रिकार्ड टूटने के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बीच बारिश के मौसम से पहले ही बारिश ने औसत बारिश के आंकड़े को कभी का पीछा छोड़ दिया। ऐसे में मानूसन में और अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस वर्ष अप्रेल व मई महीने की गर्मी ने सरहदी जिले के बाशिंदों को बेहाल कर दिया था। सूर्यदेव के तल्ख तेवर को देखकर जानकार जिले में गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोडऩे का अनुमान लगा रहे थे। गत 13 मई 2023 को ही जैसलमेर का अधिकतम तापमान ४6.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में पूरे मई और आगामी जून महीनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। साथ ही 32 वर्ष पुराने गर्मी के रिकॉर्ड के ध्वस्त होने की उम्मीद भी लगाई जा रही थी, लेकिन मई व जून महीनें में बारिश की झड़ी से जुदा स्थिति देखने को मिल रही है।
कैसी थी ३ जून १९९१ की याद
-3 जून 1991 का दिन विगत वर्षों में सर्वाधिक गर्म रहा, जब तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
-उस दिन जिले में गर्मी के प्रकोप से कई लोगों की जान तक चली गई थी।
-२० साल के अंतराल के बाद 7 जून 2011 में सर्वाधिक तापमान 48 .7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-यह अब तक का दूसरा सर्वाधिक तापमान रहा। -19 जून 1992 में तीसरा सर्वाधिक तापमान 48 .1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

झुलसा रही उमस, बारिश से सुकून
स्वर्णनगरी में इन दिनों चिलचिलाती धूप तो कभी पसीने से तरबतर करने वाली उमस व लू के थपेड़ों ने जन-जीवन को बेहाल कर दिया है। जिला मुख्यालय पर दिन में कई बार बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। मई-जून में अच्छी बारिश के बाद सीमावर्ती जैसलमेर के बाशिंदे तेज गर्मी को देखते हुए आगामी मानसून के बेहतर होने की उम्मीद बंाधे हुए हैं।

मार्च से मई माह तक 192.2 एमए, वार्षिक औसत से ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में मार्च महीने से मई महीने तक 192.2 एमएम बारिश हुई। इसी तरह जून महीने में अब तक 56.9 एमएम बारिश हो चुकी है। इस तरह वार्षिक बारिश का आंकड़ा पीछे 165 एमएम, बारिश के मौसम से पहले ही पीछे छूट गया है।

Published on: