जैसलमेर

काटे 40 कनेक्शन, वसूले 5.50 लाख रुपए, कटेंगे सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन

डिस्कॉम की ओर से मार्च माह में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को 40 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 5.50 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई।

2 min read
Mar 17, 2026

डिस्कॉम की ओर से मार्च माह में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को 40 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 5.50 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई।

कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कस्बे व क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की ओर से लंबे समय से विद्युत उपभोग की राशि जमा नहीं करवाई जा रही है। जिसके कारण बकायादारों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मार्च माह में राजस्व वसूली अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत गत एक माह से बकायादारों से राजस्व वसूली के साथ कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 2 हजार रुपए से अधिक अथवा गत बिल राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे है। यह अभियान 31 मार्च तक लगातार जारी रहेगा और सभी बकायादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।

कनेक्शन काटकर की राजस्व वसूली

कनिष्ठ अभियंता मनीषकुमार ने बताया कि जोधपुर से आए सहायक अभियंता चंद्रशेखर सोलंकी की विशेष टीम के साथ कस्बे व क्षेत्र में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कस्बे में 40 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए है। साथ ही 5.50 लाख रुपए की बकाया राशि वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बिना राशि जमा करवाए यदि अवैध रूप से कनेक्शन वापिस जोड़ता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी कार्यालयों में लाखों बकाया

उन्होंने बताया कि कस्बे के सरकारी कार्यालयों में भी लाखों रुपए की राशि बकाया चल रही है। मार्च माह में सरकारी कार्यालयों से भी राजस्व वसूली की जा रही है। जिसके अंतर्गत गत दिनों नगरपालिका का कनेक्शन काटा गया था और राशि जमा करवाने पर कनेक्शन जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अब सभी बकायादार सरकारी कार्यालयों को पुन: नोटिस जारी किया गया है और 3 दिन का समय दिया है। 3 दिन में राशि जमा नहीं करवाई जाती है तो सरकारी कार्यालयों के भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Mar 2026 08:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर