जैसलमेर

470 ने करवाई आंखों की जांच,162 को मिली नेत्र रोशनी

-149 वां नि:शुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न
2 min read
Mar 29, 2019
jaisalmer
470 ने करवाई आंखों की जांच,162 को मिली नेत्र रोशनी

जैसलमेर. जन सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान और शंकरसिंह राहड की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी गीता देवी राहड़ द्वारा प्रायोजित समिति के 149 वें शिविर में 470 मरीजों की आंखों की जांच करवाकर परामर्श लिया। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि शिविर में नेत्र चिकित्सक टीम द्वारा संस्था की नेत्र यूनिट बिसानी नेत्र चिकित्सा केन्द्र में 176 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। ऑपरेशन से पूर्व सभी प्रकार की जांच के बाद 162 मरीज ऑपरेशन के लिए उपर्युक्त पाए गए। इन सभी मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किए गए और 8 मरीजों के लेजर भी किए गए।
शिविर समापन के अवसर पर प्रायोजक परिवार के मनोहरसिंह राहड एवं गीता देवी राहड का अभिनंदन समिति के अध्यक्ष डॉ. दाउलाल शर्मा द्वारा षॉल ओढाकर किया गया। कान्ता देवी राहड, संजयसिंह राहड, अजयसिंह राहड एवं घनश्यामसिंह का अभिनंदन समिति परिवार द्वारा किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा ने समिति द्वारा दी जा रही अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में अपनी माताजी का ऑपरेशन करवाने पोकरण से आए डॉ. मदनलाल माली ने संस्था के इस सेवाकार्य को सराहनीय बताया। समिति के अध्यक्ष डॉ. दाउलाल शर्मा ने प्रायोजक परिवार का आभार जताते हुए दवाइयों का किट बांटते हुए सभी मरीजों को ऑपरेशन बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया तथा 2 अप्रेल को दुबारा जांच के लिए आवश्यक रूप से आने की हिदायत दी। इस अवसर पर समिति के सह सचिव सत्यनारायण छंगाणी, सदस्य त्रिलोकचंद खत्री, भवानी शंकर चाण्डक, डॉ. जेआर पंवार, पूराराम मेघवाल, सुषील भाटिया, हरिवल्लभ औझा, मोहनलाल भाटिया, आशाराम सिंधी, एवं मधूसूदन व्यास, ताराचंद जोशी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन अमृत भूतड़ा ने किया।

बस स्टैण्ड पर यात्री हो रहे परेशान
रामगढ़. कस्बे में अस्थायी बस स्टैण्ड पर सार्वजनिक शौचालय के अभाव में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में जहां बसों का अस्थायी बस स्टैण्ड पर बसों की आवाजाही हो रही वहां से प्रतिदिन दर्जनों सरकारी व निजी बसों की आवाजाही हो रही है। क्षेत्र में कहीं पर भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण बसों में सफर करने वाले हर यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के अभाव में सबसे अधिक परेशानी महिलाओ को झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रशासन व ग्राम पंचायत से अस्थायी बस स्टैण्ड पर एक महिला सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है।

Published on:
29 Mar 2019 07:57 pm