जैसलमेर

भीषण सड़क दुर्घटना में पांच जनों की मौत

जैसलमेर रोड स्थित लाठी थानांतर्गत चांधन गांव के पास मंगलवार की शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो मासूमों सहित पांच जनों की मौत हो गई। जबकि छह जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

less than 1 minute read
भीषण सड़क दुर्घटना में पांच जनों की मौत

पोकरण (जैसलमेर). जैसलमेर रोड स्थित लाठी थानांतर्गत चांधन गांव के पास मंगलवार शाम को भीषण सड़क दुर्घटना में दो मासूमों सहित पांच जनों की मौत हो गई। हादसे में छह जने गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। मंगलवार शाम अपराह्न चार बजे एक वैन में सवार कुछ श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के बाद जैसलमेर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वैन का टायर फट जाने व उसके असंतुलित हो जाने के कारण चांधन गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए तथा ट्रैक्टर टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना में लाणेला जैसलमेर निवासी बालमाराम (50) पुत्र टेहलाराम, प्रेमाराम (40) पुत्र रूपाराम व भरत (६) पुत्र लखाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल 2 वर्षीय गौरव पुत्र बलदेव व डेढ वर्षीय मासूम गुंजन पुत्री नरेश ने लाठी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बलदेव (30) पुत्र टेहलाराम, हरुदेवी (20) पत्नी नरेश, अंतरी (40) पत्नी बालमाराम, रेणु (30) पत्नी बलदेव, पवन (25) पत्नी गेनाराम व प्रेम (22) पुत्र बालमाराम घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

Updated on:
25 Sept 2018 07:59 pm
Published on:
25 Sept 2018 07:03 pm
Also Read
View All