
ai photo
जैसलमेर. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बीच शिक्षा विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के साथ विद्यार्थियों की परीक्षा तिथियों का टकराव रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 28 नवंबर का समय विभाग चक्र संशोधित किया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर को सुबह 8:30 से दोपहर 12:45 बजे तक प्रथम पारी में किसी भी कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी। इस दिन दोपहर 2 से शाम 6:15 बजे तक द्वितीय पारी में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कक्षा 9वीं और 10वीं का सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11वीं और 12वीं के कृषि रसायन, इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन एवं रसायन विज्ञान विषय शामिल हैं।
निदेशालय ने 12 दिसंबर 2026 को भी परीक्षा कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के लिए अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा निर्धारित की है। यह परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक प्रथम पारी में आयोजित होगी।
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि संशोधन के अलावा पूर्व में जारी अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम की अन्य तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए संभागीय संयुक्त निदेशकों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए गए हैं।
शिक्षक संघ रेसटा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन को विद्यार्थी हित में उचित कदम बताया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कारण किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए विभाग का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने सभी विद्यालयों तक संशोधित कार्यक्रम की जानकारी समय पर पहुंचाने और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
पोकरण @ पत्रिका. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से वर्ष 2026 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 20 पर्सेंटाइल सूची में शामिल नियमित विद्यार्थियों के लिए केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत होना आवश्यक है। प्रत्येक वर्ग में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. झंवरराम और छात्रवृत्ति नॉडल अधिकारी प्रदीप परिहार ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय पोकरण, चौधरी खरताराम राजकीय महाविद्यालय भणियाणा और राजकीय महाविद्यालय फलसूंड के पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
15 Nov 2026, 8:27 PM IST
Published on:
15 Nov 2026, 8:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़




