14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, कांग्रेसजनों को रोका

नेहरू जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका। करीब 18 लाख रुपए खर्च से स्थापित प्रतिमा का चार साल बाद भी अनावरण नहीं हुआ। पुलिस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर शीघ्र लोकार्पण की मांग उठाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 14 Nov 2026, 9:00 PM IST

jaisalmer news

जैसलमेर। कांग्रेस पार्षदों से समझाइश करते पुलिस कोतवाल।

जैसलमेर. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को नेहरू पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रतिमा का शीघ्र अनावरण करवाने की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए नेहरू पार्क में पुलिस बल तैनात किया गया। गौरतलब है कि करीब 18 लाख रुपए खर्च कर नगरपरिषद ने पार्क में पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की, लेकिन उसके जिम्मेदार करीब चार वर्ष बीतने के बाद भी इस प्रतिमा का लोकार्पण नहीं कर सके।

माल्यार्पण करने से रोका

शनिवार को पूर्व सभापति एवं पार्षद अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद आनन्द व्यास, प्रदीप सिंह महेचा, दुर्गेश आचार्य, रूगदान झीबा, साहिल महेचा, साजिद खा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर जुटे। वहां पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोक दिया। कोतवाली थानाधिकारी प्रेमाराम विश्नोई ने उन्हें समझाइश का प्रयास किया। इस पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेताओं का कहना था कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करना सम्मान और श्रद्धा का विषय है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेसजनों को ऐसा करने से रोकना समझ से परे है। कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर द्वेषपूर्ण राजनीति के तहत ऐसा माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि नेहरू जयंती जैसे अवसर पर भी यदि आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अनुमति नहीं मिलती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नगरपरिषद आयुक्त पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ने पर जिला प्रशासन ने प्रतिमा के सिर का कपड़ा हटा कर माल्यार्पण करने की अनुमति दी। इसके बाद विवाद थम गया।

प्रतिमा का अनावरण नहीं होने पर भी जताया रोष

कांग्रेस नेताओं ने नेहरू पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा का अब तक विधिवत अनावरण नहीं होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्रतिमा स्थापित होने के बावजूद उसे आमजन के लिए विधिवत रूप से समर्पित नहीं किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की कि प्रतिमा का जल्द से जल्द अनावरण करवाया जाए, ताकि आमजन और राजनीतिक दलों के लोग यहां आकर नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें नेहरू जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर उपजा यह विवाद शहर में चर्चा का विषय बना रहा।