जैसलमेर

सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा ट्रक पलटा, हादसा टला

सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा ट्रक पलटा, हादसा टला

less than 1 minute read
Dec 02, 2021
सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा ट्रक पलटा, हादसा टला

लाठी. कस्बे से केरालिया गांव जाने वाले सड़क मार्ग पर बुधवार शाम एक सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा हुआ ट्रक असंतुलित होकर सड़क के नीचे उतर गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक की सूझबूझ से ट्रक पलटी नहीं। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार लाठी कस्बे से केरालिया जाने वाली सड़क मार्ग पर बुधवार शाम एक सौर ऊर्जा की प्लेटों से भरा हुआ ट्रक केरालिया गांव के पास स्थित सौर ऊर्जा प्लांट में जा रहा था। इस दौरान केरालिया गांव से दो किलोमीटर पहले ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया। ट्रक चालक ने अपनी सूझबूझ से ट्रक को समय पर नियंत्रित करके ट्रक को पलटी खाने बचा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर, जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा करने के बाद वहां से रवाना किया। गनीमत रही कि ट्रक के आगे.पीछे कोई वाहन नहीं था, ऐसे में संभावित हादसा टल गया।
आए दिन होते हैं हादसे
गौरतलब है कि लाठी से केरालिया जाने वाली सड़क संबंधित विभाग अनदेखी के चलते पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं यहां से गुजर रहे सौर ऊर्जा प्लांट के बड़े वाहनों से सड़क में जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही आए दिन हादसो का भी शिकार होना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त समस्या को लेकर बार-बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा रहा है बावजूद इसके उनकी ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों व वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। एक दिन पूर्व भी यहां पर सड़क पर बने गड्ढ़ों में मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई थी, जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए।

Published on:
02 Dec 2021 04:35 pm
Also Read
View All