जैसलमेर

गड़ीसर क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

जैसलमेर शहर के गड़ीसर लेक क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सोनू गांव निवासी धर्मपाल भील के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

2 min read
Mar 28, 2026

जैसलमेर शहर के गड़ीसर लेक क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सोनू गांव निवासी धर्मपाल भील के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि गड़ीसर लेक के पीछे एक सुनसान स्थान पर युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

मोबाइल से हुई पहचान, परिवार के पहुंचते ही मचा कोहराम वहां

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धर्मपाल पिछले तीन-चार महीनों से जैसलमेर शहर के एक होटल में कार्यरत था। रोजगार की तलाश में वह गांव से शहर आया था। उसका भाई भी जैसलमेर में ही एक दुकान पर मजदूरी करता है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के माध्यम से इमरजेंसी संपर्क नंबरों पर कॉल कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शोकपूर्ण माहौल बन गया और परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल, संदेश और सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

टांके में धंसा कंकरीट से भरा डम्पर, टला बड़ा हादसा

पोकरण कस्बे में केन्द्रीय बस स्टैंड के पास कंकरीट से भरा एक डम्पर टांके में धंस गया। गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। केन्द्रीय बस स्टैंड के पास चल रहे एक निर्माण कार्य पर कंकरीट से भरा डम्पर शनिवार को सुबह पहुंचा था। जब उसे खाली करने के लिए पीछे लिया जा रहा था। इसी दौरान यहां निर्मित टांके में डम्पर का पीछे का पहिया धंस गया। इस दौरान कोई व्यक्ति नजदीक नहीं होने और किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए और क्रेन से डम्पर को सीधा किया गया।

Published on:
28 Mar 2026 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर