जैसलमेर

कार व पिक-अप की भिड़ंत,तीन घायल

गोमट गांव के पास गुरुवार को एक कार व पिकअप की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।
less than 1 minute read
Apr 18, 2019
jaisalmer
कार व पिक-अप की भिड़ंत,तीन घायल

जैसलमेर/पोकरण. क्षेत्र के गोमट गांव के पास गुरुवार को एक कार व पिकअप की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। कार में सवार सेवानिवृत शिक्षक बाप थानाक्षेत्र के बारू निवासी खींवसिंह (65) पुत्र गजेसिंह, सादा विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गंगासिंह (42) पुत्र महादानसिंह व जलदाय विभाग सादा में बेलदार पद पर कार्यरत नेड़ान हाल पोकरण चैन विहार निवासी अनोपाराम (50) लूणाराम गुरुवार को सुबह आठ बजे सादा जा रहे थे। इस दौरान गोमट गांव के नवनिर्मित पुलिए के पास सामने से आ रही पिक-अप से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा कार सवार तीनों जने घायल हो गए। यहां से गुजर रहे बीएसएफ के जवानों ने उन्हें तत्काल पोकरण राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जोधपुर रैफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक मूलाराम भूंकर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और वाहनों को सडक़ से दूर कर यातायात सुचारु किया।

Published on:
18 Apr 2019 07:14 pm