जैसलमेर

video: प्रसाद की दुकान की गैलरी का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

- मुख्य मंदिर रोड पर हुआ हादसाअचानक गैलरी का हिस्सा गिरने से दुकानदारों में मचा हड़कंप

less than 1 minute read
Oct 01, 2021
प्रसाद की दुकान की गैलरी का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

रामदेवरा. कस्बे में बाबा रामदेव मन्दिर की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक प्रसाद की दुकान की गैलरी का हिस्सा गुरुवार शाम को अचानक धड़ाम की आवाज के साथ नीचे आकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार रामदेवरा में बाबा रामदेव मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर एक प्रसाद की दुकान के आगे गैलरी अचानक गुरुवार की शाम को धराशायी हो गई। इससे पत्थर का मलबा व लोहे का टीन शेड सहित सारा मलबा नीचे गिर पड़ा। एकबारगी तो वहां पर हड़कंप मच गया। सभी अपनी दुकानों से बाहर निकल कर घटना वाली दुकान के पास पहुंचे। मजबूत गैलरी अचानक से कैसे गिरी, यह लोगों के लिए आश्चर्य का कारण बना हुआ है। मुख्य मन्दिर स्थल की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर प्रसाद की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार यादव की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह अपनी दुकान में बैठकर प्रसाद का विक्रय कर रहे थे। इस दौरान अचानक से दुकान के ऊपर लगा छज्जा तेज आवाज के साथ नीचे गिर पड़ा।

Updated on:
01 Oct 2021 07:59 am
Published on:
01 Oct 2021 07:35 am
Also Read
View All