आजमगढ़

accident: ट्रैक्टर व ट्रोली पलटी, 2 महिलाओं की मौत, 9 घायल !

• •
Updated: 5 Feb 2017, 7:08 AM IST
accident pokaran
accident pokaran

पोकरण. क्षेत्र के भादरिया गांव के पास शुक्रवार की देर रात्रि एक ट्रोली सहित एक ट्रैक्टर पलटी खा जाने से उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि नौ जने घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर व ट्रोली में सवार क्षेत्र के बरड़ाना गांव के एक ही परिवार के लोग शुक्रवार की रात्रि में भादरिया माता मंदिर के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करने के बाद ट्रैक्टर व ट्रोली में सवार होकर पुन: बरड़ाना जाने के लिए रवाना हुए।
इसी दौरान देर रात्रि एक बजे बाद मंदिर के उत्तर दिशा की तरफ कुछ ही दूरी पर ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया तथा ट्रैक्टर का हुक टूट जाने से उसकी ट्रोली भी पलटी खा गई, जिससे उसमें सवार किशनकंवर (55) पत्नी झुंझारसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवकंवर, जसुकंवर, जालमसिंह, आसूकंवर, देवीसिंह, भंवरकंवर, हेमकंवर, लीला, स्वरूपसिंह, कमलाकंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल पोकरण राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को जोधपुर रैफर कर दिया।गंभीर घायल देवकंवर (60) पत्नी अर्जुनसिंह ने जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट