जैसलमेर

Accident: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

पोकरण क्षेत्र के लाठी-भादरिया मार्ग पर शनिवार रात कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Mar 30, 2025

पोकरण क्षेत्र के लाठी-भादरिया मार्ग पर शनिवार रात कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत हो गई। लाठी पुलिस के अनुसार एक बाइक पर सवार पाकिस्तान विस्थापित हाल लाठी निवासी कैलाश (25) पुत्र जलालराम भील शनिवार शाम भादरिया से लाठी की तरफ आ रहा था। भादरिया फांटा से एक किलोमीटर दूर एक कार की टक्कर से कैलाश गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लाठी के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे जैसलमेर रैफर किया गया। जैसलमेर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह ने बताया कि रविवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
30 Mar 2025 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर