जैसलमेर

विवाहिता को परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता को परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jun 30, 2021
विवाहिता को परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर. सांगड़ पुलिस ने विवाहिता को परेशान कर उसे आत्महत्या करने को मजूबर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 8 जून को अचलाराम पुत्र सूरताराम माली निवासी ओला ने इस संबंध में सांगड़ थाने पर रिपोर्ट पेश की कि उसकी बहन का विवाह 1 मई 2012 को स्वरूपाराम पुत्र चतुराराम माली निवासी साजित के साथ करीब नौ वर्ष पूर्व संपन्न हुआ। विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी सास, ननद व देवर वगैरह उसे मानसिक तौर पर दहेेज की मांग को लेकर परेशान करते रहे। इसके साथ ही उसके साथ आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौच की जाने लगी। गत 7 जून 2021 को सुबह उसकी बहन के देवर प्रकाश का फोन आया औैर कहा कि आपकी बहन की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद करीब सुबह नौ बजे वह और उसके पिता पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। उसे देखने पर लग रहा था कि उसके साथ मारपीट कर, उसका गला घोंटा गया है। इस संबंध में मिली रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. अजयसिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर विपिन शर्मा के सुपरविजन तथा श्यामसुन्दरसिंह वृताधिकारी वृत जैसलमेर के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना सांगड़ महेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस मय पुलिस टीम ने उपरोक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रकाश चंद पुत्र चतुराराम और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया और मुख्य न्यायिक मजिट्रेट जैसलमेर के समक्ष पेश किया।

Published on:
30 Jun 2021 01:32 pm
Also Read
View All