जैसलमेर

एडीएम व एएसपी ने किया शहर का पैदल भ्रमण, दुकानदारों से की समझाईश

-नागरिकों एवं दुकानदारों से की समझाईश-कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गंभीरता बरतने की हिदायत दी-मास्क पहने बगैर घूम रहे लोगों के चालान काटे

less than 1 minute read
Jul 19, 2020
एडीएम व एएसपी ने किया शहर का पैदल भ्रमण, दुकानदारों से की समझाईश

जैसलमेर. कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी एडवाइजरी के पालन के तहत सावधानियों को अपनाने के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओण्पीण् विश्नोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा ने शनिवार को जैसलमेर शहर के बाजारों व बस्तियों में पैदल भ्रमण किया और लोगों को समझाईश करने के साथ ही सख्ती से चालान बनवाए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न बाजारों व बस्तियों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भरी दुपहरी में शहर भ्रमण किया और जगह-जगह लोगों को मास्क पहननेए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, दुकानों व बाजारों में भीड़भाड़ न करने आदि सावधानियों के बारे में समझाईश की। इस दौरान मास्क पहने बगैर घूम रहे कई लोगों के पुलिए ने चालान भी काटे। दुकानदारों से भी कहा गया कि दुकानों में भीड़ न करें, खुद भी मास्क पहनें और ग्राहकों को भी तभी सामान दें, जब वे मास्क पहने हुए हों। दो गज की दूरी का ध्यान रखें, सैनेटाईजर का प्रयोग करें और सभी को बताएं कि सतहए रैलिंग आदि को छूने से बचें तथा स्पर्श के उपरान्त साबुन और पानी से हाथ धोएं अथवा सैनिटाईजर का प्रयोग करें। इस दौरान पुलिस द्वारा माईक से आम जन को सभी सावधानियों के बारे में अवगत कराते हुए चेतावनी दी गई कि इनका उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा द्वारा शहर भ्रमण के दौरान की गई समझाईश और कार्यवाही का शहरवासियों ने स्वागत किया।

Published on:
19 Jul 2020 08:26 pm
Also Read
View All