जैसलमेर

जैसलमेर जिले में हीट वेव को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी

जैसलमेर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की एडवाइजरी जारी

2 min read
Apr 10, 2025

जैसलमेर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान जयपुर की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिला प्रभारी अधिकारी सहायता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम ने सभी विभागीय अधिकारियों को बिंदुवार पालन के निर्देश दिए हैं, साथ ही आमजन से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

आमजन के लिए सुझाव

-अधिक पानी पिएं, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी, छाछ आदि का सेवन करें।
-हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को टोपी या कपड़े से ढकें, धूप के चश्मे व सनस्क्रीन का उपयोग करें।

-स्थानीय मौसम की जानकारी के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र व मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

-दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, नंगे पांव न जाएं।
-शराब, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और अधिक प्रोटीन वाले भोजन से परहेज करें।

श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए निर्देश

  • कार्यस्थल पर ठंडा पानी, छाया, छाछ, प्राथमिक चिकित्सा किट और ओआरएस की व्यवस्था करें।
  • धूप में काम कम करें, श्रमिकों को दोपहर में विश्राम दें।
  • नए श्रमिकों को हल्का कार्य सौंपें।

पशुपालकों के लिए सलाह

  • मवेशियों को छाया में रखें, स्वच्छ और ठंडा पानी दें।
  • 11 से 4 बजे के बीच काम न लें।
  • शेड को पुआल या चूने से ढकें, पंखे या वाटर स्प्रे का उपयोग करें।नया घर बनाते समय ध्यान दें-कैविटी तकनीक से दीवारें बनवाएं, चौड़ी और जालीदार दीवारें व वेंटिलेशन रखें।
  • चूना या मिट्टी से रंग करें, कांच का प्रयोग कम करें।क्या न करें
  • पार्क की गई कार में बच्चों व पालतुओं को अकेला न छोड़ें।
  • बिना हवा वाले हिस्से में खाना न पकाएं, भारी फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गर्मी से बचें।

लू से बचाव और प्राथमिक उपचार

-पीडि़त को ठंडी जगह ले जाएं, गीले कपड़े से शरीर पोछें।
-ओआरएस, नींबू पानी दें, जल्द से जल्द डॉक्टर के पास ले जाएं।

-सिरदर्द, चक्कर, कमजोरी आदि लक्षण हों तो 108 या 112 पर कॉल करें।

Published on:
10 Apr 2025 08:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर