जैसलमेर

JAISALMER NEWS- महिला शक्ति के बाद अब पुरुष देंगे अखण्ड भारत की परिकल्पना के लिए संगठित होने का संदेश

जैसलमेर में कुछ ही देर में शुरू होगा पथ संचलन, जुटने लगी कार्यकर्ताओं की टोलियां

2 min read
Patrika news

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले में महिला शक्ति के बाद अब पुरुष शक्ति का शक्ति मिलन होगा और वे स्वर्णनगरी की मुख्य सडक़ों पर पथ संचलन कर संघे शक्ति का परिचय देने के साथ हिन्दू समाज को जागृत व संगठित होने का संदेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि गत सप्ताह महिलाओं ने पथ संचलन निकाला था। मकर सक्रांति के मौके पर शहर में कुछ ही देर में पुरुष स्वयं सेवकों का पथ संचलन होगा। जिसके बाद हिन्दू सम्मेलन आयोजित कर समाज को संगठित होकर राष्ट्रीय विकास व अखण्ड भारत की परिकल्पना को साकार करने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
जुटने लगे स्वयं सेवक
जैसलमेर जिला मुख्यालय पर आयोजित पथ संचलन में भागीदारी के लिए स्वयं सेवक जुटने लगे है। संघ की गणवेश के साथ हाथों में दंड लेकर पथ संचलन के आगाज स्थल पर स्वयं सेवकों की टोलियां पहुंचने लगी है। जगह-जगह पर पथ संचलन का स्वागत करने के लिए भी तैयारियां शुरू चल रही है। संचलन शहर के मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा।

IMAGE CREDIT: patrika

मकरसक्रांति पर अब तक का सबसे विराट पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जैसलमेर में मकर सक्रांति पर द्विधारा पथ संचलन होगा। शहीद पूनमसिंह स्टेडियम से आरसीपी मैदान तक पथ संचलन के दौरान पहली बार गोपाचौक तथा फिर गड़ीसर प्रोल के पास संगम होगा। माना जा रहा है कि जैसलमेर में यह अब तक का सबसे विराट पथ संचलन होगा। इसमें करीब 5100 स्वयंसेवक भाग लेंगे।
संघ के जैसलमेर नगर कार्यवाह मुकेश जोशी ने बताया कि रविवार को सुबह 11:30 बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में स्वयंसेवकों का संपत किया जाएगा। इसके बाद 1 बजे घोष की ताल के साथ कदम मिलाते हुए द्विधारा में रवाना होंगे। इनमें से एक संचलन हनुमान चौराहा होते हुए मुख्य बाजार, गोपा चौक, गड़ीसर चौराहे व स्टेशन रोड होते हुए इंदिरा कॉलोनी में से आरसीपी मैदान पहुंचेगा। वहीं दूसरा संचलन तालरिया पाड़ा, सिलावटा पाड़ा, शिव रोड़, गोपा चौक, ढिब्बा पाड़ा, मदनमोहन जी मंदिर के आगे से गड़ीसर प्रोल होकर बाड़मेर रोड होते हुए आरसीपी मैदान तक जाएगा।
भगवामय हुई स्वर्णनगरी
विराट पथ संचलन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। दुकानों के बाहर स्वागत की तैयारियां की जा रही है। शहर के सभी चौराहे व बाजार भगवा रंग से रंगे हुए दिख रहे हैं। संचलन के स्वागत में मुख्य मार्गों में रंगोली भी सजाई जा रही है। तैयारियों को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओ की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर घर संपर्क कर गणवेश पूर्ण करवायी जा रही है। वहीं प्रतिदिन घोष के साथ पथ संचलन का अभ्यास किया जा रहा है। इसमें कर्मचारी, किसान, मजदूर तथा कक्षा 6वीं से ऊपर के विद्यार्थी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पाकिस्तान में दो हिन्दू व्यापारियों की हत्या, जैसलमेर में इस समाज ने जताया रोष…
Published on:
14 Jan 2018 11:05 am
Also Read
View All