
चिकित्सा सस्थाओं का निरीक्षण करते हुए।
जैसलमेर. निजी चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. मुरलीधर सोनी ने जिला मुख्यालय पर गीता आश्रम चौराहे के आसपास संचालित चार निजी लैब और दो क्लीनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर सभी छह संस्थानों के संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन में रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण राजस्थान नैदानिक स्थापन (रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन) नियम, 2013 के तहत किया गया। विभागीय टीम ने व्यवस्थाएं भी जांची। संस्थान संचालकों से वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र, योग्यताधारी लैब तकनीशियन तथा कार्यरत कार्मिकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. सोनी ने बताया कि सभी संबंधित संस्थानों को सात दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण, जैसलमेर के समक्ष प्रस्तुत करने के नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित अवधि में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर प्राधिकरण स्तर पर नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीपीसी पीसीपीएनडीटी विक्रम सिंह चंपावत और पीसीपीएनडीटी सेल के हीरालाल भी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में जन सेवा समिति ने एक नई पहल की है। समिति परिसर में फिजियोथैरेपी चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया गया। यहां एक दिसंबर से नियमित उपचार सेवाएं शुरू होंगी। केंद्र पर विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं और शारीरिक गतिशीलता से जुड़ी परेशानियों के उपचार के लिए फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही समिति ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में एक और उपचार पद्धति को शामिल किया है।समिति के सचिव हरिवल्लभ ओझा ने बताया कि एक दिसंबर से केंद्र पर नियमित सेवाएं प्रारंभ होंगी। यहां डॉ. निशा पुरोहित (बीपीटी) मरीजों को फिजियोथैरेपी सेवाएं देंगी। उपचार का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। इससे मरीजों को अपनी सुविधानुसार उपचार का अवसर मिल सकेगा। समिति अध्यक्ष मांगीलाल टावरी ने बताया कि जन सेवा समिति पिछले 35 वर्षों से स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रही है। इसी क्रम में फिजियोथैरेपी चिकित्सा केंद्र शुरू किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. निशा पुरोहित, मांगीलाल टावरी, हरिवल्लभ ओझा, सत्यनारायण छंगाणी, मदनलाल डांगरा, चंपालाल वासु, सुशील भाटिया, अमृतलाल भूतड़ा सहित समिति के कार्यकर्ता और कार्मिक मौजूद रहे। इनमें राजेंद्र कुमार शर्मा, मुल्तानाराम प्रजापत, शंकरलाल प्रजापत, धर्मसिंह पवार, कन्हैयालाल भाटी, रतन सिंह भाटी, जुगल किशोर जगानी, मदनलाल सोनी, गणपतलाल खत्री, कैलाश शर्मा, प्रागसिंह पवार और मोहम्मद रफीक शामिल रहे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
29 Nov 2026, 8:25 PM IST
Published on:
29 Nov 2026, 8:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़




