जैसलमेर

एयरफोर्स क्लब ने जीता सीनियर वर्ग का खिताब

- जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

less than 1 minute read
Aug 31, 2021
एयरफोर्स क्लब ने जीता सीनियर वर्ग का खिताब


जैसलमेर। खेल दिवस पर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सीनियर वर्ग का खिताब एयरफोर्स क्लब ने डीएफए क्लब को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 हरा कर जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और आपस में एक दूसरे को पूरे मैच में रोके रखा।
समापन समारोह में अतिथियों के तौर पर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष हरीश धनदेव, लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष मनवन्त गहलोत, समाजसेवी अशोक तंवर और सम समिति के उपप्रधान सवाईसिंह मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके खेल कौशल की सराहना की। उन्होंने जैसलमेर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आयोजन समिति के सचिव मांगीलाल सोलंकी, नरेंद्र छंगाणी, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत व स्मृति चिह्न भेंट किए। ग्रामीण क्षेत्र से आई टीम के श्रेष्ठ खिलाडी गिरधारी सुधार को चन्द्रप्रकाश पुरोहित ने स मानित किया। इस प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले संदीप भार्गव, गिरिराज चूरा, पंकज कुमार, उमेश भार्गव ने सभी सहयोगकर्ताओं का स्वागत किया। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका निभाने वाले संजय चूरा, सवाई सिंह, लील सिंह, जालमसिंह व जितेंद्र सिंह रहे। सचिव मांगीलाल सोलंकी ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने किया।

Published on:
31 Aug 2021 09:22 pm
Also Read
View All