जैसलमेर

JAISALMER NEWS- बजट घोषणा में स्वीकृत इस भवन का हुआ शिलान्यास, अब होगा ऐसा

अंबेडकर भवन का किया शिलान्यास

less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
Patrika news

पोकरण (जैसलमेर). राज्य सरकार की बजट घोषणा के दौरान स्वीकृत अंबेडकर भवन का शनिवार को नगरपालिका की ओर से रामदेवरा रोड पर शिलान्यास किया गया। विधायक शैतानसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, उपखण्ड अधिकारी रेणु सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, पालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली, पार्षद खेताराम माली, विजय व्यास, शिक्षाविद् रेंवताराम बारूपाल, खेताराम लीलड़ की ओर से रामदेवरा रोड पर रेन बसेरे के पास स्थित नगरपालिका के भूखण्ड पर शनिवार को सुबह 10 बजे भूमि पूजन किया गया।

Updated on:
15 Apr 2018 12:19 pm
Published on:
15 Apr 2018 11:53 am