11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: शारदीय नवरात्रि सप्तमी पर भादरिया माता दरबार में आधी रात से श्रद्धालु, मंगल आरती से गूंजा

शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर भादरिया माता मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं, जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। राजस्थान के विभिन्न जिलों और आसपास के गांवों से श्रद्धालु पैदल व वाहनों से माता के दरबार पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 17 Oct 2026, 8:49 PM IST

lathi jaisalmer

भादरिया माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह चार बजे से दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें।

लाठी @ पत्रिका. शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर शनिवार को भादरिया माता के दरबार में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। माता के जयकारों और मंगल आरती से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सप्तमी के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु भादरिया माता के दरबार पहुंचे। फलोदी, जैसलमेर, पोकरण, पाली, जोधपुर और बीकानेर सहित लाठी, धोलिया, चांधन, सोढाकोर, मूलाना और आसपास के गांवह/वें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, मोटरसाइकिलों और वाहनों से आए। पुजारी नंदकिशोर शर्मा, दिनेश शर्मा एवं विशोद शर्मा ने विधि-विधान से भादरिया राय माता की पूजा-अर्चना करवाई। मंगल आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। जगदम्बा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगल किशोर आसेरा ने बताया कि सप्तमी की रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

ट्रस्ट सदस्य गोपाल सिंह भाटी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर के मुख्य द्वार को तड़के चार बजे खोल दिया गया था। दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रबंध किए गए। लाठी थाना के सहायक उपनिरीक्षक पदमचंद गोयल के नेतृत्व में पुलिस एवं आरएसी के जवानों ने मंदिर परिसर सहित आने-जाने वाले मार्गों पर व्यवस्था संभाली। रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग भी की गई।

पोकरण में आज निकलेगा शक्ति संचलन

पोकरण. कस्बे में विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार को शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका चेतनाकंवर ने बताया कि श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को दोपहर 3 बजे पोकरण फोर्ट से शक्ति संचलन निकाला जाएगा। बांदोलाई मठ के महंत अनूपपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिमांशु मुख्य वक्ता रहेगी। अतिथि सम्मान व उद्बोधन के बाद शक्ति संचलन रवाना होगा। शक्ति संचलन गांधी चौक, सुभाष चौक, व्यास सर्किल, जोधपुर रोड, अस्पताल रोड होते हुए जोधनगर स्थित सीमाजन भवन पहुंचेगा। यहां शक्ति संचलन का समापन होगा। मातृशक्ति जिला संयोजिका गीता व शांति पुरोहित सहित महिलाओं ने कस्बे में जनसंपर्क किया और अधिकाधिक संख्या में महिलाओं, बालिकाओं से शक्ति संचलन में भाग लेने का आह्वान किया।