जैसलमेर. गांव की राजनीति में अब चर्चा केवल जातिगत समीकरण, पारिवारिक प्रभाव और परंपरागत राजनीतिक निष्ठा तक सीमित नहीं रह गई है। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच युवा मतदाताओं की प्राथमिकताएं ग्रामीण राजनीति के एजेंडे को नए सिरे से देखने का संकेत दे रही हैं। रोजगार के अवसर, खेल मैदान, बेहतर इंटरनेट सुविधा, शिक्षा और गांव में ही आगे बढ़ने की संभावनाएं युवाओं की अपेक्षाओं का हिस्सा हैं। ऐसे में चुनावी बहस में यह सवाल भी महत्वपूर्ण हो रहा है कि उम्मीदवार गांव के विकास को लेकर क्या सोचते हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास क्या दृष्टिकोण है।