16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के पोकरण में बड़ा हादसा: ननिहाल आए 2 मासूम बच्चों की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जैसलमेर में पोकरण के मंगोलई में करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 3 वर्षीय फारूक और 5 वर्षीय इशराना गंभीर रूप से झुलस गए थे।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer two siblings die

जैसलमेर जिला अस्पताल (पत्रिका फोटो)

Jaisalmer Pokaran News: जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के मंगोलई गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी की मोटर के खुले तार की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान केलावा निवासी 3 वर्षीय फारुख और बिलिया निवासी 5 वर्षीय इशराना के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक छा गया।

ननिहाल में साथ खेल रहे थे दोनों बच्चे

जानकारी के मुताबिक, फारुख और इशराना अपने-अपने ननिहाल मंगोलई गांव आए हुए थे। दोनों के ननिहाल आसपास ही हैं, जिसके चलते वे साथ खेल रहे थे। इसी दौरान पानी की मोटर के खुले तार की चपेट में आने से दोनों बच्चों को करंट लग गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

परिजन दोनों बच्चों को गंभीर हालत में पोकरण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन बच्चों के शव लेकर गांव लौट गए और पोस्टमॉर्टम नहीं करवाया। मामले में पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई। दोनों बच्चों की मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है।