17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: पहली बार 50 फीट का रावण… 40-40 के कुंभकर्ण व मेघनाद

पोकरण में इस बार दशहरा मेले का आकर्षण पहली बार 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। मेघनाद और कुंभकर्ण के 40-40 फीट ऊंचे पुतलों के साथ आतिशबाजी की तैयारियां भी जारी हैं। स्वतंत्रता सेनानी गोविंदसिंह परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में विजयदशमी पर पुतला दहन होगा।
2 min read
Google source verification
pokaran jaisalmer

पोकरण. पुतलों का किया जा रहा निर्माण। पत्रिका

पोकरण. कस्बे में 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयदशमी का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही मेले का आयोजन कर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। कस्बे में पहली बार रावण का 50 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। साथ ही मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले 40-40 फीट के होंगे। कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी गोविंदसिंह परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में दशहरा मेला आयोजित होगा। यहां पुतलों का निर्माण किया जा रहा है। कारीगरों की ओर से पुतलों के निर्माण के साथ आतिशबाजी की तैयारियां की जा रही है।

10 लाख रुपए की राशि होगी खर्च

नगरपालिका के अध्यक्ष कल्पना रंगा ने बताया कि दशहरा मेला 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे बाद शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार बड़े पुतले बनाए जा रहे है। साथ ही आतिशबाजी भी करीब दो घंटे तक की जाएगी। पुतलों के दहन से पूर्व व बाद में आतिशबाजी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी। उन्होंने बताया कि पुतलों के निर्माण व आतिशबाजी पर करीब 9-10 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

आसपास गांवों से भी पहुंचते है लोग

नगरपालिका की ओर से प्रतिवर्ष विजय दशमी पर दशहरे मेले का आयोजन का आयोजन किया जाता है। रावण, मेघनांद व कुंभकरण के पुतलों के दहन व आकर्षक आतिशबाजी देखने के लिए कस्बे के साथ ही आसपास गांवों से भी लोग यहां आते है। जिससे यहां भीड़ उमड़ती है। गत दो दिनों से चल रहे पुतलों के निर्माण के दौरान भी लोग यहां पहुंचकर देख रहे है।

मंदिर में चोरी के आरोप में नाबालिग निरुद्ध

पोकरण. पुलिस ने दो दिन पूर्व कस्बे के पंचमुखी महादेव मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार 15 अक्टूबर को स्थानीय निवासी पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी नारायणपुरी ने रिपोर्ट पेश की थी कि 14 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा। मंदिर से तांबे का शेषनाग, 3 लोटे, 1 पीतल की घंटी चुरा ली। जिसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशानुसार थानाधिकारी मनीष सोनी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल पालीवाल, हेड कांस्टेबल रामसिंह, कांस्टेबल राजकुमार की टीम गठित की गई। सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल व कांस्टेबल राजकुमार ने विशेष जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के संकलन से चोरी के आरोपी एक नाबालिग को निरुद्ध किया। साथ ही नाबालिग से चोरी किया गया पूरा माल बरामद किया गया। मामले में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।