जैसलमेर

खुहड़ी में अल्ट्रा लग्जरी ट्यूरिज्म जोन की होगी स्थापना, कुलधरा में बनेगा पर्यटक स्वागत केन्द्र

राजस्थान सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए आम बजट में जैसलमेर के लिए कई सौगातों की घोषणा की गई है।

4 min read
Feb 11, 2026

राजस्थान सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए आम बजट में जैसलमेर के लिए कई सौगातों की घोषणा की गई है। जैसलमेर के पर्यटन को परवान चढ़ाने की भावना इसमें दिखती है, वहीं इस मरुस्थलीय क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर पिछले समय से जारी संकट से निजात मिलने की सूरत भी नजर आती है। हालांकि सारा दारोमदार बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर रहने वाला है।

शानदार और जानदार बजट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इस साल शानदार और जानदार बजट पेश कर प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया है। जैसलमेर को तो पेयजल, पर्यटन, सडक़ सहित अनेक क्षेत्रों में कई सौगातें प्रदान की गई हैं।

  • छोटूसिंह भाटी, विधायक जैसलमेर

नए अवसरों के खोलेगा द्वार

राजस्थान सरकार की ओर से पेश किया गया बजट न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोलेगा। ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अभिनंदन के पात्र हैं।

  • महंत प्रतापपुरी, विधायक, पोकरण

केवल झुनझुना पकड़ाया

राजस्थान का बजट पूरी तरह से लॉलीपोप जैसा है। वित्त मंत्री की ओर से प्रदेशवासियों को झुनझुना पकड़ाया गया है। यह महंगाई बढ़ाने वाला बजट है। नया कुछ भी नहीं है। पोकरण को कोई विशेष सौगात नहीं मिली है। जिससे लोगों में निराशा है।

  • शाले मोहम्मद, पूर्व केबिनेट मंत्रीसराहनीय बजटराजस्थान का बजट हर लिहाज से सराहनीय है। जैसलमेर के संदर्भ में तो यह विशेषकर प्रोत्साहन देने वाला है। हर वर्ग को इसमें खुश किया गया है। किसी को उपेक्षित नहीं रहने दिया गया है।
  • दलपत हिंगड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा, जैसलमेरउम्मीदों पर पानी फेराप्रदेश सरकार की ओर से पेश किया गया बजट फ्लॉप शो जैसा है। इसमें महिलाओं और युवाओं से लेकर किसानों तक की उम्मीदों पर पानी फेरा गया है। घोषणाओं के नाम पर बड़ी संख्या में रूटीन कार्यों के बारे में ऐलान किया गया है।
  • अमरदीन फकीर, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, जैसलमेर

पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणाएं

पर्यटन एव धार्मिक आस्था की दृष्टि से जैसलमेर के तनोट के समग्र विकास के लिए विस्तृत प्लान बनाया जाएगा।
पश्चिमी राजस्थान की मरुस्थलीय संस्कृति, विरासत, जीवनशैली, लोककला की विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखते हुए जैसलमेर सहित जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर को शामिल करते हुए थार सांस्कृतिक सर्किट बनाये जाने की घोषणा की गई है।
पर्यटन एवं मेहमाननवाजी की दृष्टि से जिले के खुहड़ी में अल्ट्रा लग्जरी ट्यूरिज्म जोन विकसित किया जाएगा। जिले के पर्यटन की दृष्टि से विख्यात कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित किया जाएगा।

सडक़ों के निर्माण और पेचवर्क कार्य

  • जैसलमेर से बरमसर तक 12 किमी. सडक़ निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। जिससे जैसलमेर और बरमसर की दूरी कम होगी तथा पुरानी सडक़ का आम जन के लिए उपयोग हो सकेगा।
  • पोलजी की डेयरी से तेम्बडेराय माता मंदिर तक सडक नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए 10.31 करोड़ रुपए की घोषणा, जिससे तेम्बडेराय मंदिर तक जाने वाली सिंगल रोड व टूट-फूट होने से श्रद्वालुओं व राहगीरों को हो रही परेशानी से निजात मिल सकेगी।
  • नॉन-पेचेबल व क्षतिग्रस्त सडकों के लिए प्रदेश में 1400 करोड़ व मिसिंग लिंक सडक़ों के लिए 600 करोड रुपए व आगामी मानसून उपरान्त क्षतिग्रस्त सडक़ों के लिए 500 करोड का प्रावधान किया गया है।

पीने का पर्याप्त पानी मिल सकेगा

नगरीय पेयजल योजना जैसलमेर के लिए मोहनगढ़ से गजरूप सागर तक अतिरिक्त पाइपलाइन व 30 एमएलडी फिल्टर और डिगी का निर्माण करने के लिए 196 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। जिससे जैसलमेर नगर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू करने में सहायता मिलेगी।
जैसलमेर बाडमेर व बालोतरा के 851 गांवों में पेयजल उपलब्धता में सुधार के लिए बाडमेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के मोहनगढु स्थित हेडवक्र्स पर सुदृढ़ीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

विद्युत तंत्र को मजबूती देने का प्रयास
जैसलमेर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 113 आरडी एसबीएस मोहनगढ़ में 132 केवी जीएसएस व कपूरिया फतेहगढ में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
जैसलमेर के राघवा-सेउवा क्षेत्र में लगभग 4830 मेगावाट क्षमता सौर पार्कों का विकास किया जाएगा।
जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड स्थापित किया जाएगा।

एसीबीके महाविद्यालय जैलसमेर में प्राणी शास्त्र व भूगोल के नवीन विषय/संकाय खोले जाएंगे जिससे जैसलमेर में इन विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा विद्यार्थियों को मिल सकेगी।
30 करोड़ से खेल गतिविधियों का विकास

पोकरण को मिला इंडोर स्टेडियम व हॉल

  • प्रवेश मार्ग बनेगी मॉडल रोड, पर्यटन सुविधाओं का होगा विकासराज्य सरकार की ओर से वित्तमंत्री दियाकुमारी ने बुधवार को 2026-27 का बजट पेश किया। इसमें पोकरण को भी कई सौगातें मिली हैं। बजट के दौरान पोकरण नगर निकाय क्षेत्र के मुख्य प्रवेश मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण करने, उसमें लाइटिंग कर फुटपाथ बनाने की घोषणा की गई है। पोकरण को इंडोर स्टेडियम व इंडोर हॉल की सौगात मिली है। साथ ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विंड प्लांट टेक्निशियन ट्रेड को जोड़ा गया है। इसी प्रकार पोकरण में पर्यटन संबंधी सुविधाओं का विकास करवाने की घोषणा की गई है।खेलों को मिलेगा बढ़ावाकई वर्षों से पोकरण में इंडोर स्टेडियम की मांग की जा रही थी। गत वर्ष सरकार की ओर से टाउन हॉल की सौगात दी गई थी। इस वर्ष इंडोर स्टेडियम भी दिया गया है। जिससे खेल प्रतिभाएं निखरकर आगे आएगी।्रपोकरण को पर्यटन नगरी बनाने की मुहिम

स्वर्णनगरी जैसलमेर आने वाले लाखों पर्यटक पोकरण होकर निकलते हैं। परमाणु नगरी पोकरण में भी पर्याप्त क्षमताएं होने के बावजूद पर्यटन नगरी के रूप में विकसित नहीं हो सकी है। जिसको लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। पत्रिका की ओर से भी इस संबंध में कई बार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए गए। बुधवार को बजट के दौरान पोकरण में पर्यटन संबंधी सुविधाओं के विकास की घोषणा कर कदम बढ़ाया गया है। जिससे पोकरण में भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित होगी और उनका ठहराव हो सकेगा।

Published on:
11 Feb 2026 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर