
लाठी. गांव में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन क्षतिग्रस्त व जर्जर होने के कारण यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव के मेघवालों के मोहल्ले में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन वर्षों पूर्व बनाया गया था। निर्माण के बाद समय पर मरम्मत नहीं किए जाने के कारण दीवारों व फर्श में बड़ी दरारें आ गई है, जिससे बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता रहता है। इसी प्रकार यहां निर्मित टांका भी क्षतिग्रस्त पड़ा है। जिससे उसमें पानी का ठहराव नहीं हो रहा है।
‘द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान डाक मतपत्र बूथ लगवाएं’
जैसलमेर. विधानसभा चुनाव - 2018 के द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों में नियुक्त प्रशिक्षणार्थियों व अन्य कार्मिकों को उनके मताधिकार के लिए सुविधा केन्द्र पर डाक मतपत्र की ओर से बूथ लगवाकर भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदान करवाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान डाक मतपत्र जारी करने के लिए पर्याप्त स्टॉफ नियुक्त करने, मतदान के लिए गोपनियता के लिए दो वोटिंग कम्पार्टमेन्ट तैयार करने, मतदाता के घोषणा पत्र को प्रमाणित करने के लिए दो राजपत्रित अधिकारियों को नियुक्ति करने एवं उन्हें पदनाम मोहर को मौके पर रखने, मतदान के लिए स्टील का बॉक्स मय ताले की व्यवस्था करने, वीडियोग्राफर की व्यवस्था करने, प्राप्त डाक मतपत्रों की विधानसभावार छंटनी कर शील्ड लिफाफे तैयार कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सुपुर्द करने, डाक मतपत्रों को सुरक्षित रखा जाने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
देश भर से आए बाबा के द्वार
रामदेवरा. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के मौके पर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही। देश के अलग-अलग शहरों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवक लगी हुई थी। बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हजारों श्रद्धालुओं ने समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। समाधि के दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं ने रामसरोवर, परचा बावड़ी, झूला पालना आदि का भ्रमण किया तथा बाजार से जमकर खरीदारी की। जिससे गांव में चहल पहल व रेलमपेल देखने को मिली।