जैसलमेर

ग्राम पंचायत के बंद रहने से नाराज ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
rajasthan news
ग्राम पंचायत के बंद रहने से नाराज ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

नोख/जैसलमेर. स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्मिकों के नदारद रहने से नाराज ग्रामीणो ने सोमवार को विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र के समक्ष उपस्थित रहकर सुबह करीब ग्यारह बजे ग्रामीणो ने रोष जताया। यहां पहुंचे ग्रामीणो व देवबन संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर के नाम भेजे ज्ञापन में बताया कि नोख ग्राम पंचायत कार्यालय बन्द रहने को लेकर ग्रामीणों एवं देवबन संघर्ष समिति की आज सुबह 11 बजे ग्रामीणों की बैठक सम्पन हुई। जिसमें गुला राम, अजयपाल सिंह सिसोदिया वार्ड पंच, मोतीलाल तंवर ,ओम प्रकाश राईका , महावीर जोशी ,लाल चंद माली ,मोहन राम दर्जी , सही राम दर्जी , मुकेश कुमार सैन वार्डपंच,केशव गोपा, हितेश भैया, गोरधन सिंह परिहार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों का कहना है कि नोख ग्राम पंचायत हमेशा बंद रहने को लेकर अधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया लेकिन स्थानीय प्रबंधन की उदासीनता के चलते आमजन छोटे छोटे कार्यों जैसे जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जॉब कार्ड के लिए पंचायत के कई चक्कर लगाने के बाद भी सेवाएं नही मिल रही है । उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी महोदय की भी कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई । ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा हर पंचायत स्तर पर अटल सेवा केंद्र पर करोड़ो की मशीने जनता की सेवा के लिए लगा कर रखी है लेकिन पंचायत प्रबंधन इसको अनदेखा कर रहा है रख रखाव के अभाव में मशीने धूल चाट रही है तथा सूचना प्रोधोगिकी विभाग द्वारा ईमित्र को भी अटलसेवा केंद्र में अधिकृत कर रखा है। लेकिन आज तक उनकी सेवाएं भी आमजन के लिए मोहताज बनी हुई है तथा करोड़ो की संपत्ति राम भरोसे है कोई गॉर्ड नियुक्त नहीं है । ग्रामीणो ने कार्यालय सरकारी समयानुसार खुला रखवाने व सभी सेवाएं सुचारू करवाने की मांग की है ।

Updated on:
22 Oct 2018 04:09 pm
Published on:
22 Oct 2018 04:09 pm