
सवाईमाधोपुर में एक होटल में खटीक समाज की बैठक में प्रतियोगिता परीक्षा की पुस्तक के साथ विद्यार्थी व पदाधिकारी।
सवाईमाधोपुर. अपना मित्र परिषद खटीक समाज के तत्वावधान में 25 दिसम्बर को नि:शुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा होगी। इसके सफल आयोजन को लेकर रविवार को एक होटल पर बैठक हुई। अपना मित्र परिषद राजेन्द्र चौहला ने बताया कि परीक्षा में केवल खटीक समाज के छात्र-छात्राएं ही भाग ले सकते हैं। परीक्षा दो श्रेणियों में होगी। जूनियर लेवल 10वीं से 12वीं पास छात्र एवं सीनियर स्तर पर प्रथम वर्ष से स्नातकोत्तर पास परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रखी गई है। परीक्षा 25 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पंजीयन अपना मित्र परि षद की साइट या लिंक पर जाकर छात्र आसानी से कर सकते हैं। परीक्षा में टॉप पर रहने वाले 20 छात्र तथा 20 छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में राजेश पहाडिय़ा, रामसहाय, छाजू लाल नावरिया, नाथू लाल नावरिया व मीठा लाल आदि मौजूद थे।
Updated on:
22 Oct 2018 03:47 pm
Published on:
22 Oct 2018 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
