जैसलमेर

JAISALMER NEWS: खुले गड्ढ़ों में गिरकर घायल हो रहे पशु, इसलिए खोदे गए है गड्ढ़े

रामदेवरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पाइपलाइन लगाने के लिए खोदी गए गड्ढ़े खुले होने के कारण पशुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
2 min read
Jun 30, 2018
animals injured by Falling into open pits
animals injured by Falling into open pits

जैसलमेर. रामदेवरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पाइपलाइन लगाने के लिए खोदी गए गड्ढ़े खुले होने के कारण पशुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आए दिन पशु इसमें गिरकर घायल व काल का ग्रास हो रहे है। गौरतलब है कि क्षेत्र में जगह-जगह पाइपलाइन लगाने के लिए जेसीबी से दो फीट चौड़ी व चार फीट गहरे गड्ढ़े खोदी गई है। इन्हें पुन: रेत से भरा नहीं गया है। अनोपसिंह की ढाणी के पास खोदे गए गड्ढ़ों में शुक्रवार को एक गाय गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। गाय को तीन घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला गया।

हेल्थ डेस्क लगाई, तिलक लगाकर किया स्वागत
जैसलमेर. एसबीके राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधित आ रही समस्याओं के समाधान के लिए छात्र नेता डूंगरसिंह दव व उनकी टीम ने हेल्प डेस्ट लगाई। इस दौरान उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व माल्यापर्ण कर मुंह मीठा कराया व उनका स्वागत किया। भोजराजसिंह ने बताया कि प्रथम मेरिट व व प्रथम प्रतिक्षा सूची में आने वाले विद्यार्थी 04 जुलाई तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवा सकेंगे। इस दौरान नेपालसिंह, आवड़दान, सरदारसिंह, जनकसिंह, रघुवीरसिंह, अमृतसिंह, दिलबरसिंह, चैनसिंह आदि उपस्थित थे।

‘ग्रामीण पुलिस की मदद करें, अफवाहों को प्रसारित न करें’
-भादरिया में सीएलजी बैठक आयोजित
पोकरण. लाठी थानाक्षेत्रके भादरिया गांव में शुक्रवार की शाम पुलिस की ओर से जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। लाठी थानाधिकारी राजूराम सीरवी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में ग्रामीणों को पुलिस की मदद करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में अमन, चैन, भाईचारा, सद्भाव कायम हो सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने, ऐसी अफवाहों को आगे प्रसारित नहीं करने, पुलिस को सूचना देने, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति पर नजर रखने, ऐसी किसी वारदात की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को बताने का आह्वान किया।बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Published on:
30 Jun 2018 04:25 pm