जैसलमेर

JAISALMER NEWS- गर्मी में परिंदे ना रहे प्यासें इसके लिए पेड़ों पर लगाएं परिंडे

पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 5:32 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

पोकरण . क्षेत्र के लवां गांव में स्थित राउमावि में मंगलवार को पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य उदाराम पालीवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध नहीं होता। इसी को लेकर विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों पर भाटीलाल शर्मा, मैराजसिंह, तोलाराम, सोहनसिंह, प्रेमबाई, राजेन्द्रसिंह, खूबचंद, निर्मला, पुष्पा, नंदा, मंजू, भगवती, प्रेमकुमार, ललितकुमार, लीलाधर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने परिण्डे लगाए। इसी प्रकार क्षेत्र के पोकरण ग्रामीण स्थित लघुजी भोमिया के थान के पास स्थित वाटिका में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पार्षद नारायण रंगा, लालसिंह पंवार, जानकीलाल माली के आतिथ्य में कार्यकर्ताओं की ओर से पेड़ों पर 20 परिण्डे लगाए गए तथा 50 पौधे लगाए गए। डिडाणिया सरपंच गुड्डीदेवी ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण करवाने की घोषणा की। पार्षद रंगा ने वाटिका निर्माण व पौधरोपण के लिए 11 हजार रुपए व पार्षद पंवार ने अपनी ओर से विभिन्न किस्म के 100 पौधे दिलाने की घोषणा की। इस अवसर पर देवकिशन, दामोदर, रामचंद्र, संजय, जितेन्द्र, धर्मेन्द्र , रामेश्वर बिस्सा, बसंत सोनी, शांतिलाल, मनमोहन छंगाणी, श्रवणसिंह, मगसिंह, दुर्गसिंह, प्रेमसिंह, मदनसिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on: