जैसलमेर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

- बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित
2 min read
Feb 02, 2019
jaisalmer
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

जैसलमेर/मोहनगढ़.जिले के मोहनगढ़ कस्बे में संचालित निजी हॉस्टल के संचालक हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप चौधरी निवासी करणपुर जिला गंगानगर को पुलिस ने हॉस्टल में ही रहने वाली आठ वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर हरिसिंह द्वारा संचालित विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों के भविष्य को लेकर उनके अभिभावकों में चिंता बनी हुई है।

मोहनगढ़ थाना टीम पकडकऱ लाई
गौरतलब है कि यह मामला जैसलमेर महिला पुलिस थाना में दर्ज होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग के निर्देश पर मोहनगढ़ थानाधिकारी अमर सिंह रतनू के नेतृत्व में थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को करणपुर से दस्तयाब कर गुरुवार की रात मोहनगढ़ लेकर आई। उसे शुक्रवार सुबह महिला पुलिस थाना जैसलमेर की टीम के हवाले किया गया। आरोपी को पकड़ कर लाने वाली टीम में हैड कांस्टेबल बनवारी लाल, कांस्टेबल राजेन्द्र और रेखाराम शामिल थे। जैसलमेर महिला थानाधिकारी नरेन्द्र पंवार ने बताया कि आरोपी हरिसिंह से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस संबंध में कार्रवाई लगातार जारी है।
अभिभावकों में चिंता
मोहनगढ़ में संचालित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल व निजी हॉस्टल के संचालक हरिसिंह चौधरी के खिलाफ यह मामला सामने आने के बाद से ही विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था चौपट हो गई है। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर उनके अभिभावक काफी चिंतित व परेशान है। उनका कहना है कि अगर विद्यालय की मान्यता रद्द हो जाती है तो बच्चों का पूरा एक साल खराब हो जाएगा। हालांकि गुरुवार को सीबीईईओ बलवीर तिवारी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक भी अब सेवाएं देने से कतरा रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को विद्यालय में अभिभावकों ने बैठक की तथा शिक्षकों को बिना किसी परेशानी के शिक्षण कार्य करने के लिए आश्वस्त किया गया। अभिभावकों ने अगले तीन महीने तक सभी शिक्षकों को समय पर वेतन देने, विद्यालय भवन का किराया, बिजली बिल सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी भरोसा दिलाया। अभिभावक नंदकिशोर खत्री, जीवनलाल प्रजापत, केसराराम माली, अमृत लाल नायक, मोहनलाल खत्री, गणेश दास चांडक आदि का कहना था कि विद्यालय में इस समय 180 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। पांचवी व आठवी बोर्ड की परीक्षाएं भी नजदीक है। ऐसे में विद्यालय के संचालक की गंदी हरकत के चलते बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।

Published on:
02 Feb 2019 09:23 am