जैसलमेर

फटाखे की चिंगारी से लगी आग, हजारों रूपयों का चारा जलकर राख

https://www.patrika.com/jaisalmer-news/
less than 1 minute read
Nov 08, 2018
 हजारों रूपयों का चारा जलकर राख
फटाखे की चिंगारी से लगी आग, हजारों रूपयों का चारा जलकर राख

जैसलमेर
रामदेवरा क्षेत्र के छायण गांव में गुरुवार को प्रातः 10 बजे हूई आगजनी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना फटाखो की चिंगारी से घटी है। इस आगजनी में हजारों रूपयों का चारा जलकर राख हो गया है। हांलाकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बाड़े और दो बड़े झोपड़ो में लगी

आग की यह घटना गांव में राजपूत भंवरसिंह हमीर के यहां हुई। सुबह करीब 10 बजे बाड़े और दो बड़े झोपड़ो में लगी। इस दौरान आग को काबू पाने के लिए ग्रामीणों को करीब तीन घण्टे की मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा पानी के टेंकर की मदद से भी आग पर पाया काबू पाया गया।

कच्चे आवासों को भी अपनी चपेट में ले लेती

समय रहते ग्रामीणों नें बड़ी दुर्घटना के खतरे से बचा लिया। जिससे कोई जन हानि नहीं हुई। यदि यह आग फैलती तो पास के कच्चे आवासों को भी अपनी चपेट में ले लेती।

Published on:
08 Nov 2018 05:38 pm