जैसलमेर

जैसाण में बढ़ रही गर्मी की भीषणताए पारा हर दिन 40 पार

अब सूर्यदेव ने भी लगाया लॉक डाउनघरों से बाहर जाने से कतरा रहे लोग

less than 1 minute read
May 30, 2021
जैसाण में बढ़ रही गर्मी की भीषणताए पारा हर दिन 40 पार

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले में सूर्यदेव ने अपनी भृकृटी तान ली है। गर्मी की प्रचंडत के कारण लोगा लॉकडाउन अवधि में अपना कामकाज तुरंत निपटा कर घरों में पहुंचकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि गर्मी की की भीषणता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात को भी राहत नहीं मिल पा रही है। तन झुलसाने वाली गर्मी व उमस से आमजन का बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम की स्थिति जुदा नहीं है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। जैसलमेर के अलावा पोकरण, रामदेवरा, मोहनगढ़, रामगढ़, फलसूंड, फतेहगढ़, नोख, नाचना, बडोड़ा गांव सहित आसपास के गांवों में भी गर्मी के कारण आमजन परेशान है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या तो बदली है, साथ ही खानपान में भी बदलाव देखने को मिला है।

पोकरण. आग उगलती सूर्य की किरणों के बीच भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से आमजन का बेहाल हो रहा है। गत कुछ दिनों से सूर्य अपना रौद्र रूप धारण किए हुए है। जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात इस कदर है कि सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें तेज होने लगती है तथा 10 बजे ही लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक भी जारी रहता है। इसके बाद देर रात तक भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। शनिवार को भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। आठ बजे तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद लू के थपेड़े शुरू हो गए, जो शाम तक भी जारी रहा। शाम पांच बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही भी शुरू हुई, लेकिन तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण गर्मी का असर कुछ कम नहीं हुआ। देर शाम तक भी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

Published on:
30 May 2021 08:04 pm
Also Read
View All