जैसलमेर

JAISALMER NEWS- अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में जैसलमेर के दौलत का पकवान सितारों के सिर चढ़…

सोनम कपूर की शादी में जैसलमेर के दौलत ने खिलाए दाल-पकवान
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2018, 8:31 PM IST
Jaisalmer patrika
Patrika news

रणवीरसिंह की सेल्फी हुई सोशल मीडिया पर वायरल
जैसलमेर. स्वर्णनगरी के गोपा चौक में दाल-पकवान बेचने वाले दौलत खत्री के हाथों के स्वाद का जादू बॉलीवुड के सितारों के सिर चढकऱ बोला है। मुम्बई में गत दिनों आयोजित फिल्म अभिनेत्री और विख्यात सिने स्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी में मेहमानों के लिए परोसे गए व्यंजनों की लम्बी-चौड़ी फेहरिस्त में जैसलमेर के दौलत खत्री की ओर से तैयार किए गए दाल-पकवान भी शामिल थे। इसके लिए दौलत को खास तौर पर मुम्बई बुलाया गया था।

Published on: