जैसलमेर। पाकिस्तान से सटी पश्चिमी राजस्थान की सरहद पर दीपावली की रात दीपों की रोशनी और देशभक्ति के उत्साह के नाम रही। सीमांत चौकियों पर तैनात जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के साथ दीपोत्सव मनाया। तारबंदी के किनारे सजे दीपकों की कतारों ने सीमांत क्षेत्र को जगमगा दिया, वहीं रंगोलियों की रंगीन छटा ने चौकियों की रौनक बढ़ा दी। धोरों के बीच आतिशबाजी की चमक और देशभक्ति के गीतों की गूंज ने उत्सव के उल्लास को और खास बना दिया।