जैसलमेर

नौनिहालों की सेहत रक्षा के लिए आयुर्वेद विभाग की कवायद

नौनिहालों की सेहत रक्षा के लिए आयुर्वेद विभाग की कवायद

less than 1 minute read
Nov 30, 2021
नौनिहालों की सेहत रक्षा के लिए आयुर्वेद विभाग की कवायद

जैसलमेर. प्रशासन गांवों के संग अभियान ग्रामीणों के लिए बहुद्देशीय लाभों के साथ ही बच्चों की सेहत संवारने की दिशा में भी खासे मददगार साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में आयुर्वेद विभाग की ओर से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में अभिवृद्धि के लिए विशिष्ट औषधि की खुराक पिलाने का काम भी किया जा रहा है। सोमवार को फतेहगढ़ पंचायत समिति अंतर्गत लोरड़ीसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाकर लाभान्वित किया गया। शिविर में पूर्व जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान जनकसिंह भाटी, शिविर प्रभारी दिनेश विश्नोई, विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप धनदे, सहायक विकास अधिकारी भंवरदान एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रकाशसिंह की ओर से इसकी खुराक बच्चों को पिलाई गई।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन की औषधि बच्चों में बुद्धि के विकास तथा याददाश्त बढ़ाने के साथ ही विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव करती है। शिविर में 52 बच्चों को स्वर्ण प्राशन खुराक से लाभान्वित किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों के बारे में परामर्श एवं उपचार दिया गया। इसके अलावा गठिया वात, अजीर्ण, वात व्याधि आदि रोगों का उपचार तथा औषधियों का वितरण किया गया।

Published on:
30 Nov 2021 06:35 pm
Also Read
View All