जैसलमेर

यजुर्वेद मंत्रों से गूंजा बांदोलाई तालाब, किया श्रमदान

- पौधरोपण कर दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

less than 1 minute read
Aug 15, 2021
यजुर्वेद मंत्रों से गूंजा बांदोलाई तालाब, किया श्रमदान

पोकरण. कस्बे के बांदोलाई तालाब पर स्थित आश्रम में श्रावण माह के दौरान शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज की ओर से शनिवार को बांदोलाई तालाब स्थित आश्रम में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार को सुबह आश्रम के पास तालाब पर पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महंत प्रतापपुरी महाराज ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में अब पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता बढ़ रही है। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। साथ ही तालाबों की आगोर के संरक्षण के लिए कार्य करने की बात कही।
किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प
आश्रम व तालाब के आगोर में श्रमदान भी किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की ओर से यहां सफाई कर कचरा बाहर फिकवाया तथा यहां लगी झाडिय़ों की कटाई की गई। महंत प्रतापपुरी महाराज ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सांगसिंह भाटी, शैतानसिंह राठौड़, जुगलकिशोर व्यास, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पार्षद भाटीलाल शर्मा, दिनेश व्यास, जितेन्द्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, कविता खत्री, महामंत्री सुशील व्यास, विहिप के शिवा गहलोत, बलवंतसिंह जोधा, बद्रीनारायण दाधीच, मदन देवासी सहित लोग उपस्थित रहे।
समाधि पूजन कर किया अभिषेक
महंत प्रतापपुरी महाराज के सानिध्य में बांदोलाई तालाब पर स्थित आश्रम परिसर में समाधि पूजन किया गया। आचार्य पंडित मुकेश ओझा के सानिध्य में महंत ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद कस्बे के वेदपाठी पंडितों की ओर से यजुर्वेद मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया। यहां आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध व जल चढ़ाकर पूजन किया। शाम के समय आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

Published on:
15 Aug 2021 08:43 pm
Also Read
View All