जैसलमेर

Barmer Lok Sabha Election 2019 Live Update जैसलमेर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया, जिले में कुल 73.41 प्रतिशत रहा मतदान

जैसलमेर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में कुल 73.41 प्रतिशत मतदान रहा। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 71.87 फीसदी मतदान संपन्न हुआ। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 75.20 फीसदी मतदान संपन्न हुआ है ।

less than 1 minute read
Apr 29, 2019
Barmer Lok Sabha Election 2019 Live Update-दोपहर एक बजे तक जैसलमेर में 42.77 व पोकरण में 39.98 फीसदी मतदान संपन्न

जैसलमेर. जैसलमेर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में कुल 73.41 प्रतिशत मतदान रहा। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 71.87 फीसदी मतदान संपन्न हुआ। पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 75.20 फीसदी मतदान संपन्न हुआ है । मतदान को लेकर महिलाओं, युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। भीषण गर्मी में भी लोग मतदान के लिए पंक्तियों में खड़े रहे। सुबह मौसम में घुली ठंडक के बीच मतदान बूथ पर तो सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई। यह उत्साह दोपहर में तपते सूरज के बीच भी बना रहा । पोलिंग बूथ से बाहर निकलते मतदाता समूह चर्चा में मशगूल दिखाई दिए । पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए थे, मतदान बूथ के बाहर भीड़ जमा होने ही नहीं दी । जैसलमेर विधानसभा में स्थित 358 मतदान केन्द्रों और पोकरण विधानसभा क्षेत्र में स्थित 258 मतदान केन्द्रों पर सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ ।

Updated on:
29 Apr 2019 07:13 pm
Published on:
29 Apr 2019 01:52 pm
Also Read
View All