
मोहनगढ़. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनगढ़ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बांकलसर में जेठाराम लोहिया व ओम प्रकाश पंवार की देखरेख में बेटी पंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जेठाराम लोहिया ने बताया कि बेटियां बोझ नहीं है, बेटियां अनमोल है और कन्या भू्रण हत्या के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। उन्होंने बेटियों से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारीदी। कार्यक्रम के अंतिम में बेटियों की सुरक्षा व कन्या भू्रण हत्या को रोकने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में 150 जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बांकलसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेराराम लोहिया, सहायक ग्रामसेवक इकबाल सांवरा, महेन्द्रसिंह, प्रेमसिंह, चौथसिंह, लूणसिंह, अयूब खान, जोगराजसिंह, बाबूसिंह, लालसिंह, आशुसिंह, वीरमसिंह, रविशंकर, पीरू खान, गणपतसिंह आदि ने भाग लिया।
बेटी पंचायत में दिलाई शपथ
फलसूण्ड. ग्राम पंचायत पदमपुरा व आंगनबाड़ी केन्द्र भुर्जगढ में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी पंचायत का आयोजन किया गया। डेप रक्षक सुनीलकुमार ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की जानकारी दी तथा बेटी पंचायत के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ की दिलाई शपथ
पोकरण. क्षेत्र के छायण गांव में स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षाविद् अर्जुनसिंह ने बालिका शिक्षा को बढावा देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में एएनएम सुरेशकुमारी, मुकेशकुमारी, नवरतन गोस्वामी सहित ग्रामीण महिलाओं ने बालिकाओं को पढाने, आगे बढाने, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां खत्म करने की शपथ ली।
खरींगा विश्नोई मेला 16 को
जैसलमेर. जिला विश्नोई समाज एवं विकास संस्थान जैसलमेर के तत्वाधान में दादीसा अणदल धाम खरींगा जैसलमेर में सुदी षष्टमी शनिवार को रात्रि जागरण व सप्तमी को सुबह मेला व प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। सचिव अर्जुन विश्नोई ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था विश्नोई समाज की ओर से की गई है।