पोकरण कस्बे में जैसलमेर रोड पर राजकीय महाविद्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर सोमवार को दोपहर एक ट्रक व बाइक की भिड़ंत हो गई।
पोकरण कस्बे में जैसलमेर रोड पर राजकीय महाविद्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर सोमवार को दोपहर एक ट्रक व बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार बारू निवासी उत्तमाराम (45) व अमराराम (28) पुत्र बखतुराम मेघवाल सोमवार को दोपहर आशापुरा मंदिर से जैसलमेर रोड की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जैसलमेर रोड से महाविद्यालय की तरफ जा रहे एक ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक व उन पर सवार दोनों भाई ट्रक के नीचे फंस गए। भिड़ंत की आवाज सुनकर आस पड़ौस से लोग एकत्रित हुए और मशक्कत कर घायलों को बाहर निकालकर राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमराराम को गंभीर हालत के कारण जोधपुर रैफर कर दिया। जबकि उत्तमाराम को उपचार के बाद छुट्टी दी। सूचना पर हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की।